बडी खबर:नगर पंचायत अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे की कार का एक्सीडेंट, घायल | Shivpuri News

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। खबर जिले के कोलारस नगर पंचायत क्षेत्र की आ रही है। जहां कोलारस नगर पंचायत में पिछले 15 साल से अध्यक्ष पद पर काबिज रविन्द्र शिवहरे की कार आज दुर्घटनागस्त हो गई है। इस हादसे में कार में सबार रविन्द्र शिवहरे घायल हो गए है। घायल रविन्द्र शिवहरे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उपचार के बाद इन्हें डॉक्टरों ने छुटृटी दे दी है। 

जानकारी के अनुसार कोलारस नगर पंचायत अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे अपनी कार से र्इ्सागढ से लौट रहे थे। तभी रोड पर सामने से आ रही एक बाईक को बचाने के फेर में उनकी कार रोड से नीचे खेत में चली गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई। 

हांलाकि रविन्द्र शिवहरे घायल हो गए थे। जिन्हे प्राथमिक उपचार ईसागढ के ही एक चिकित्सक ने दिया। उसके बाद वह ईसागढ से शिवपुरी आ गए। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!