बाईक सवारों को ट्रोला ने रौंदा, एक की मौत एक घायल | Shivpuri News

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। खबर जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद से आ रही है। जहां आज एक सडक हादसे में बाईक सबार एक युवक की जान चली गई। वही इसी हादसे में बाईक पर सबार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के जए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने इस टोला को जप्त कर मामले की जांच में जुट गई है। 

जानकारी के अनुसार नेतराम पुत्र रजुआ जाटव उम्र 26 साल निवासी राजगढ अपने साथी राजकुमार पुत्र कल्ला जाटव के साथ बाईक पर सवार होकर मजदूरी करने जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे ट्रक क्रमांक यूपी 93 बीटी 7457 के चालक ने तेजी और लापरवाही से टक चलाते हुए बाईक सबार युवकों को रौंद दिया। 

इस घटना के बाद टक चालक घायलों को तडपता छोड मौके से फरार हो गया। इस मामले की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां नेतराम की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर असल कार्यवाही के लिए अमोला थाने भेज दिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!