शिवपुरी। खबर शहर के देहात थाना क्षेत्र के गौशाला के पास स्थिति जिंद बाबा मंदिर से आ रही है। जहां रात्रि में चोरों ने जिंद बाबा मंदिर को निशाना बनाकर मंदिर में मूर्ति को खंडित कर दिया। इतना ही नही आरोपीयों ने इस मंदिर में लगे घण्टे भी चोरी कर लिए। इस मामले की शिकायत देहात थाने में की। जहां पुलिस ने अज्ञात आरोपीयों के खिलाफ धारा 295, 379 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार आज जिंद बाबा मंदिर के पुजारी कल्ला कुशवाह उर्फ बाबा ने शिकायत दर्ज कराई कि वह रात्रि में मंदिर पर पूजा कर घर चला गया था। तभी कोई अज्ञात असमाजिक तत्व मंदिर में आ घुसे और मंदिर में घुसकर आरोपीयों ने मंदिर में तोडफोड करते हुए जिंद बाबा की मूर्ति को खंडित कर दी।
इतने पर भी आरोपीयों का मन नहीं भरा तो आरोपीयों ने मंदिर के घण्टे तक चोरी कर लिए। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।