पैगम्बर सहाब के जन्मदिन पर मुस्लिम समाज ने निकाला भब्य जुलूस | Shivpuri News

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। इस्लाम धर्म के स्थापक हजरत मुहम्मद सल्ल. का जन्मदिन आज ईद मिलादुन्नबी पर्व के रूप में मुस्लिम समाज ने बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया। इस दौरान समाज के लोगों ने प्रतिवर्ष की तरह इस विशाल जुलूस निकाला जो हुसैन टेकरी से प्रारंभ होकर इंद्रा कॉलोनी, फिजीकल रोड, मीट मार्केट, कमलागंज से भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन चौराहा हंस बिल्डिंग से कोतवाली रोड, कोर्ट रोड, माधवचौक चौराह, गुरूद्वारा चौराहा, पुरानी शिवपुरी, इमामबाड़ा, जवाहर कॉलोनी से वापस नीलगर चौराहा होते हुए हुसैन टेकरी पहुंचा जहां जुलूस समाप्त हुआ। 

इस दौरान जगह-जगह शहरवासियों ने भव्य स्वागत किया। स्थान-स्थान पर पेयजल और खानपीन की वस्तुओं का वितरण किया गया। जुलूस में मुस्लिम समाज के युवा हाथों में तिरंगा झंडा और अपने धर्म के प्रतीक स्वरूप झंडे लेकर सड़कों पर पैदल और बाइकों निकले जिनके साथ उनके समाज के प्रबुद्धजन और सम्मानीय लोग भी शामिल थे जो खुली जीप में सवार होकर जुलूस का नेतृत्व कर रहे थे। जुलूस में डीजे, ढोल ताशे भी बज रहे थे जिन पर थिरककर अपनी खुशी का इजहार कर रहे थे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!