MP की जनता शिवराज के कामों के आधार पर BJP को चौथी बार आशीर्वाद देगी: नरेन्द्र सिंह | Shivpuri News

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। सरकार के काम से देश-प्रदेश की जनता संतुष्ट है मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने जनता से किये गये वादों को कार्यक्रमों में परिवर्तित किया। उक्त बात केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कोलारस विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं के सक्षम कहीं। आगे बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी सरकार से जनता का मोहभंग चार स्थितियों में होता है। नेता में कोई कमी हो, नीतियों में कमी हो, अपने वादों पर अमल नहीं किया हो, या आपसे बेहतर विकल्प जनता के सामने हो। 

लेकिन राजनीतिक समीक्षकों के मुताबिक देश और प्रदेश में इनमें से कोई भी परिस्थिति मौजूद नहीं है। जनता सरकारों के काम से संतुष्ट है। इन परिस्थितियों में सरकारों से मोहभंग होने का सवाल ही नहीं उठता। आप सीना चौड़ा कर जनता के बीच जाएं और सरकार की उपलब्धियों वहीं गिनाकर दमदारी से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र रघुवंशी को बोट रूपी आशीर्वाद की मांगें और आगे कार्यकर्ताओं से कहा कि अपना बूथ जीताकर कोलारस विधानसभा में कमल खिलाना हैं और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा की चौथीबार सरकार बनाएं कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने कहा कि जीत की चाबी हमारे मतदान केंद्र पर कार्य करने वाले कार्यकर्ता के हाथ में होती है ।

यदि वह अपना कार्य पूर्ण जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ करेगा तो हम मतदान केंद्र जीतकर विधानसभा जीतेंगे। इसके पश्चात केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर करैरा विधानसभा के सहदौरा में भाजपा प्रत्याशी राजकुमार खटीक के समर्थन में आम सभा को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी विजयी रूपी आशीर्वाद देने की बात कहीं वहीं पोहरी विधानसभा के ग्राम सोनहर में भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद भारती के समर्थन में कहा कि सरल और सहज स्वभाव के धनी व्यक्ति को अपना आशीर्वाद रूपी मत देकर विधानसभा भेजकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्तव में भाजपा की सरकार बनाए। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!