मैने प्रदेश में काम कराए इस कारण कांग्रेस को गुस्सा आता है: शिवराज सिंह | karera News

0
करैरा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने रविवार को विधानसभा चुनाव के लिए करैरा में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह ने कांग्रेस द्वारा टीवी चैनलों पर चलाए जाने वाले विज्ञापन जिसमें कुछ कलाकार कहते हैं कि शिवराज सरकार पर गुस्सा आता है, पर करैरा की आमसभा में जमकर कटाक्ष किए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इस आमसभा में कहा कि 15 साल से सत्ता से दूर कांग्रेस को सत्ता से दूर होने के कारण गुस्सा आता है। 

सीएम ने कहा कि दिन रात कांग्रेसी मुझे सत्ता से बाहर करने के लिए अनर्गल आरोप लगाते रहते हैं। कुर्सी के लिए इन कांग्रेसियों की रातों की नींद चली गई है। सीएम ने कांग्रेस के विज्ञापन कि शिवराज पर गुस्सा आता है, बारे में कहा कि मैं जनता के लिए संबल योजना लेकर आया इसलिए कांग्रेस को गुस्सा आता है। मैंने प्रदेश में सड़कें बनवाईं इसलिए कांग्रेस को गुस्सा आता है। 

पहले प्रदेश अंधेरे में डूबा रहता था अब मैंने बिजली उपलब्ध कराई इसलिए कांग्रेस को गुस्सा आता है। उन्हें ऐसे ही कई योजनाओं को जिक्र करते हुए कहा कि इन योजनाओं से प्रदेश में विकास बढ़ा इसलिए जनता की बजाए कांग्रेसियों को सत्ता से दूर रहने के कारण यह गुस्सा आ रहा है। करैरा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार खटीक के समर्थन में आमसभा की। इस दौरान शिवराज ने एक बार फिर से भाजपा को जिताने की अपील करते हुए ज्यादा से वोटिंग की अपील की। 

राहुल ही नहीं पूरी कांग्रेस ही कंफ्यूज है
सभा में सीएम शिवराज ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी सहित प्रदेश के कांग्रेस नेताओं को भी निशाने पर लिया। इस दौरान अपने बेटे पर राहुल गाँधी द्वारा पनामा लीक में शामिल होने पर शिवराज ने कहा कि जब हमने राहुल गांधी से इस आरोप को लेकर प्रमाण मांगे तो वे अपने बयान से राहुल पलट गए और उन्होंने कहा कि वह कंफ्यूज हो गए थे।

शिवराज ने कहा कि इस समय राहुल ही नहीं पूरी कांग्रेस ही कंफ्यूज है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस का हर नेता सीएम की कुर्सी के ख्वाव देख रहा है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर संभाग में कहा जाता है कि अबकी बार सिंधिया सरकार, छिंदवाड़ा तरफ कहा जाता है कि कमलनाथ सरकार, वहीं झाबुआ में कहा जाता है कि अबकी बार भूरिया सरकार, फिर सीधी में अजय सरकार और भोपाल आते-आते पचौरी सरकार कहा जाने लगता है। शिवराज ने कहा कि यह लोग अपना नेता ही नहीं चुन पा रहे हैं। 

जनता को कांंग्रेस के बुरे दिन याद कराए
करैरा में हुई इस आमसभा में सीएम शिवराज ने कांग्रेस सरकार के दस साल के शासन की याद कराते हुए कहा कि हमारी सरकार से पहले प्रदेश में सड़कें ही नहीं थीं। गड्ढों में सड़क थी। लोगों को बिजली मिलती नहीं थी पूरा प्रदेश अंधेरे में था। ऐसे ही सिंचाई योजनाएं ठप थीं और किसानों को महंगी ब्याज दर पर ऋण दिया जाता था। 

सीएम ने कहा कि हमारी सरकार आने के बाद 1.5 लाख किमी क्षेत्र में सड़कों को जाल बिछा है और सिंचाई को रकबा बढ़ा है साथ ही लोगों को पर्याप्त बिजली मिल रही है। करैरा विधानसभा क्षेत्र  के विकास कार्यों को जिक्र करते हुए कहा कि यहां पर महुअर सिंचाई परियोजना सहित कई जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे गरीबों को पक्के मकान बनवाए, बिजली के बिल जमा करवाए, तीर्थ दर्शन योजना, तेंदू पत्ता तोड़ने वालों को चप्पलें तक उपलब्ध कराई 1971 में इंदिरा गांधी ने कहा था कि गरीबी हटाओ पर उन्होंने ने तो नहीं हटा पाई लेकिन हम गरीबी हटा रहे हैं ,इसलिए इस क्षेत्र का विकास करना हमारी पहली प्राथमिकता है ।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!