CM के सभा प्लस नही माईनस में गई BJP प्रत्याशी प्रहलाद के लिए, कार्यकर्ताओं के अपमान की खबर | Shivpuri News,

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। अपने आप को कार्यकर्ताओ की पार्टी बताने वाली भाजपा पार्टी के सीएम के कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकर्ताओ के अपमान होने की खबर आ रही है। भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद भारती के पक्ष में हवा बनाने के लिए आज भाजपा ने सीएम शिवराज की सभा का आयोजन बैराड में किेया था,लेकिन यह सभा भाजपा के लिए विवाद बन गई और उक्त सभा भाजपा के प्रत्याशी के लिए प्लस के स्थान पर माईनस मार्क कर रही हैं। वही इस सभा में सीएम के लेवल की भीड नही थी इससे और भाजपा की हवा खराब होने का अनुमान हैं। 

बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में सीएम के मंच पर बैराड के भाजपा मंडल के पदाधिकारियो को ही मंच पर स्थान नही दिया गया। बैराड के सभी मोर्चो को मंच से नदारद रख,किसी सभी मोर्चे के अध्यक्ष को सीएम के साथ मंच शेयर नही करने दिया। केवल एक अल्पसंख्यक मोर्चे को मंच पर स्थान दिया गया और जो इस मंच पर अपेक्षित नहीं थे।

इस कारण  भारतीय जनता पार्टी बैराड़ मंडल में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में खासा विरोध का आक्रोश देखने को मिला  और बगावती तेवर भी नजर आए इस तरह से भारतीय जनता पार्टी के इस कार्यक्रम की आलोचना हो रही है और इस पूरे घटनाक्रम  को अंजाम देने का कार्य भाजपा बैराड़ मंडल के अध्यक्ष रामबाबू मंगल के ऊपर बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि रामबाबू मंगल पर ही इस कार्यक्रम के मंच की बैठक व्यवस्था का जिम्मा था।  उन्होंने ही इस लिस्ट को तैयार किया और उसमें से जिन लोगों से उनका विरोध था जिन लोगों से उनकी संपर्क नहीं बैठता था उन सभी लोगों को जो पार्टी के पदाधिकारी थे उनको लिस्ट से दूर रखा गया जो इस प्रोटोकोल के हकदार थे उन्होंने इस प्रोटोकॉल को तोड़ा है इस बात का आरोप भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष रामबाबू मंगल पर लगाया जा रहा है।

इनको नही मिला मंच पर स्थान इस कार्यक्रम में नजर नही आने वाले पदाधिकारी किसान मोर्चा, पिछड़ा वर्ग  मोर्चा, युवामोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, एवं बैराड़ मंडल भाजपा के उपाध्यक्षगण, मंत्रीगण,आदि पदाधिकारी इस कार्यक्रम में नीचे खड़े दिखे।

वही इस सभा के लिए भाजपा के प्रत्याशी प्रहलाद भारती कल से इस सभा के जनसंपर्क कर रहे थे,लेकिन सभा में सीएम के लेवल की भीड नही जुटी या यू कह लो कीे अब वोटर का रूख और किसी ओर है। इससे भाजपा की हवा खराब हो रही है। एक तो कार्यकर्ताओ का अपमान और दूसरा सभा में भीड कम होना पूरी तरह से भाजपा के माईनस मार्क हो रहा हैं। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!