शिवपुरी। खबर जिले के बदरवास थाना क्षेत्र से ग्राम बारई से आ रही है। जहां अपने ही घर के आंगन में काम कर रही एक किशोरी के साथ पास में ही रहने बाले युवक ने गंदी हरकत कर दी। इस मामले की शिकायत पीडिता ने बदरवास थाने में की। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार बारई निवासी एक 18 वर्षीय किशोरी अपने घर में काम कर रही थी। तभी गांव का ही आरोपी अरविंद पुत्र भोगीराम कुशवाह आ गया और किशोरी को पीछे से दबौच कर किशोरी के साथ गंदी हरकत करने लगा। जब किशोरी चिल्लाई तो आरोपी किशोरी को धमकाते हुए मौके से भाग गया।
इस बात की शिकायत पीडिता ने अपने परिजनों से की। परिजन तत्काल किशोरी को लेकर बदरवास थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 354,456 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।