शिवपुरी। आज की सबसे बडी खबर दिल्ली से आ रही है। बहुत दिनों से प्रतीक्षारत भाजपा के प्रत्याशीयों की लिस्ट आज जारी हो गई है। इस सूची में भाजपा की ओर से पोहरी विधायक प्रहलाद भारती को पुन: उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही करैरा आरक्षित सीट पर राजकुमार खटीक को प्रत्याशी बनाया गया है। इस सूची में शिवपुरी विधानसभा से यशोधरा राजे सिंधिया का नाम है। वही पिछोर से प्रीतम लोधी का नाम पर मोहर लगी है। यह सूची जगत सिंह नडडा सेकेटी सेंटल इलेक्शन कमीशन के हस्ताक्षर के साथ जारी हुई है। हांलाकि अभी कोलारस में प्रत्याशी के नाम पर अभी गहन अध्ययन चल रहा है।
बडी खबर: पोहरी से प्रहलाद भारती और शिवपुरी से यशोधरा और करैरा से राजकुमार खटीक होंगे भाजपा प्रत्याशी
11/02/2018
0


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।