सेवादल कांग्रेस ने दी तिरंगे को सलामी | Shivpuri News

शिवपुरी। आज रविवार को अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक लालजी भाई देसाई के निर्देशानुसार एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल दल के प्रदेश मुख्य संगठक योगेश यादव के मार्गदर्शन में महात्मा गांधी सेवाश्रम ए बी रोड शिवपुरी पर प्रातः 9:00 बजे राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर राष्ट्रगान किया। 

इसी क्रम में जिला कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक अनिल शर्मा उत्साही ने कांग्रेस सेवादल के इतिहास एवं  कांग्रेस  पार्टी  के प्रत्येक कार्यक्रम के पूर्व  झंडा वंदन  के महत्व को बतलाया झंडा वंदन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव हरवीर सिंह रघुवंशी एवं  शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सिद्धार्थ लडा आदि द्वारा झंडा वंदन किया गया तदुपरांत सलामी देकर राष्ट्रगान किया गया।

इस अवसर पर हरीश खटीक ब्लॉक अध्यक्ष, हफीजुर्रहमान खान जिला उपाध्यक्ष, संजय शर्मा बटली ,राज गिरी गोस्वामी ,धर्मेंद्र भारद्वाज ,मुकेश परिहार ,ओम जाटव ,कल्लू मिस्त्री ,अफसर खान ,अरुण राव ,रामस्वरूप झा, बृजमोहन कुशवाह आदि शिवपुरी के सभी सेवादल के पदाधिकारी साथियों ने राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर सम्मान करने में अपना समय व योगदान दिया।