पिता ने पुत्र से मांगे पेंशन के रूपए, नहीें दिए तो पीट कलयुगी पुत्र ने पीट दिया | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले टोंगरा रोड फतेहपुर पर एक पुत्र ने पिता की गाली-गलौंज के साथ मारपीट कर दी। मामला पेंशन के रुपए मांगने का बातया जा रहा है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 

भगवानसिंह परमार पुत्र स्व. फेरनसिंह परमार निवासी टोंगरा रोड फतेहपुर शिवपुरी ने बताया कि उसका पुत्र आए दिन उससे पेंशन के रुपए मांग कर उसे परेशान करता है। शनिवार को उसके पुत्र ने फिर से पेंशन के रुपए मांगे जिस पर पिता ने कहा कि खुद कमाओ और खाओ। 

इसी बात को लेकर श्याम पिता के साथ गाली-गलौंज करने लगा जब पिता ने गाली देने से मना किया तो पुत्र ने धक्कर मार दिया जिससे वह जमीन पर गिर गए और चोटिल हो गए। इस मामले की शिकायत पीडित पिता ने कोतवाली में की। जहां पुलिस ने पिता की शिकायत पर आरोपी पुत्र के खिलाफ धारा 294,323, 506 वी के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!