रात के अंधेरे में महिला के घर में घुस गया आरोपी, करने लगा गंदी बात | kolaras News

0
कोलारस। खबर जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम बैडारी से आ रही है। जहां रात्रि में गांव का ही एक आरोपी महिला के घर में घुस गया। आरोपी ने घर में घुसकर महिला के साथ गंदी हरकत कर डाली। इस मामले की शिकायत देर रात्रि महिला ने कोलारस थाने में की। जहां पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार बीती रात्रि एक 27 वर्षीय महिला अपने घर में सो रही थी। पति खेत पर पानी देने गया हुआ था। तभी गांव का ही आरोपी राजाराम पुत्र लोटू जाटव महिला को अकेला देखकर घर में आ गया। घर में घुसकर आरोपी ने महिला को दबौच लिया और महिला के साथ डर्टी हरकत करने लगा। महिला चिल्लाई तो आरोपी महिला को धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!