शिवपुरी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की आम सभा पोलो ग्राउंड में होंगी। कांग्रेस ने इसे लेकर आपत्ति दर्ज कराई है। मामले में मुख्य निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर से शिकायत की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव का कहना है कि विधानसभा चुनाव की आचार संहिता प्रभावशील हो गई है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की आमसभा शिवपुरी के पोलोग्राउंड में रखी है। पोलो ग्राउंड शिवपुरी कलेक्टोरेट के सामने एवं जिला अस्पताल से लगा है, सभा में बड़े बड़े स्पीकर इस्तेमाल में लाए जाएंगे। जिनकी तेज आवाज से जिला अस्पताल में भर्ती गंभीर मरीज आहत हो सकते हैं। कलेक्टोरेट में भी सरकारी कार्य में बाधा निश्चित रूप से उत्पन्न होगी। यह साईलेंट जॉन हैं।
इन्हीं कारणों से इस ग्राउंड में सभा करने की अनुमति नहीं दी जाती है। ऐसी स्थिति में 9 अक्टूबर को अमित शाह की आमसभा का आयोजन स्थल शिवपुरी के पोलो ग्राउंड में रखना किसी भी अप्रिय घटना की आशंका है। अनुमति निरस्त की जाए।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।