शिवपुरी। खबर जिले के बदरवास थाना क्षैत्र से आ रही है जहाँ बीते कुछ दिनों से 2 आरोपी एक छात्रा का रास्ता रोककर उससे मोबाइल नंबर मांगने लगे। जब छात्रा ने नंबर देने से इनकार किया तो आरोपियों ने किशोरी के साथ अश्लील हरकत कर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपीयो के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार बदरवास कस्बे में निवासरत एक 13 वर्षीय छात्रा अपने घर से कोचिंग जा रही थी। तभी अंशल मोबाइल शॉप के सामने आरोपी अरमान खान और विवेक परिहार निवासी बदरवास ने किशोरी का रास्ता रोककर किशोरी से मोबाइल नंबर मांगने लगे।
जब किशोरी ने मोबाइल नंबर देने से इंकार किया तो आरोपी किशोरी के साथ अश्लील हरकत करने लगे। इस मामले की शिकायत पीड़ित किशोरी ने अपने परिजनों से की। परिजन किशोरी को लेकर बदरवास थाने पहुँचे।जहाँ पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 354 D ( 2) 11,12 पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।