देहात पुलिस ने पकड़ी 1 लाख 80 हजार की स्मैक, 2 आरोपी गिरफ्तार | Shivpuri samachar

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। देहात थाना पुलिस ने आज स्मैक के काले कारोबारियो को दबौचने में सफलता प्राप्त की हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक आॅमिनी कार को रोका और तलाशी ली तो उसमे स्मैक मिली, पुलिस ने 2 करोबारियों का गिरफ्तार किया हैं।

जानकारी के अनुसार शिवपुरी पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगणकर को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति सिल्वर कलर की ओमनी वैन में गुना से झाॅॅंसी तरफ अवैध नशीले मादक पदार्थ लेकर जा रहे है  थाना प्रभारी देहात परि. एस.डी.ओ.पी. कीर्ति बघेल के नेत्रृत्व में  पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना पर झाॅसी रोड हाइवे पर वाहन चैकिंग शुरू की गई वाहन चैकिंग के दौरान गुना तरफ से एक ओमनी वेन आती दिखी जिसे पुलिस टीम ने रोका।

रोकी गई आॅमिनी वेन में  दो व्यक्ति बैठे हुए थे, उक्त वाहन एवं दोनों व्यक्तियों की तलाशी ली गई, तलाशी के दौरान आरोपी अमजद पुत्र शकील खाॅ उम्र 33 साल निवासी कालीमाता मंदिर के सामने करैरा के कब्जे से एक सफेद पारदर्शी पन्नी मिली जिसमें क्रीम कलर का स्मैक जैसा पदार्थ एवं दूसरे आरोपी असीम पुत्र स्व. रामस्वरूप भार्गव उम्र 35 साल निवासी डेनडा रोड करैरा के कब्जे से एक सफेद पारदर्शी पन्नी मिली जिसमें भी क्रीम कलर का स्मैक जैसा पदार्थ भरा था।

दोनों आरोपियों के कब्जे से मिले माल की जांच की तो पाया कि वह क्रीम कलर का पदार्थ स्मैक है जिसका बजन करने पर कुल 18 ग्राम कीमत लगभग 1 लाख 80 हजार रू एवं अपराध में प्रयुक्त ओमनी वेन क्रं. एम.पी.33 बी.बी.1969 को विधिवत जप्त कर दोनों आरापियों के विरूद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 8/21 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। संम्पूर्ण घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा पुलिस टीम को बधाई दी गई।

पूर्व में भी थाना फिजिकल द्वारा 16 लाख रू ,देहात द्वारा  4 लाख 20 हजार रू एवं थाना कोतवाली द्वारा भी 50 हजार रू की अवैध स्मैक के साथ अभी तक कुल 20 लाख से अधिक रूपये की स्मैक के साथ आरोपियों को दबोचा है और आगे भी नशीले पदार्थ रखने वालों के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!