महिला ने पडौसी से LIFT ली, पडौसी ने रास्ते में ही FRIEND के साथ मिल किया GANG-RAPE

NEWS ROOM
0
कोलारस। जिले के कोलारस अनुविभाग के इंदार थाना क्षेत्र में बीते रोज एक महिला को लिफ्ट लेना मेंहगा पड गया। आरोपी लिफ्ट देने की बात कहकर महिला को सूनसान जगह पर ले गया और महिला के साथ एक और आरोपी ने मिलकर गैंग रेप की बारदात को अंजाम दिया। इस मामले की शिकायत पीडि़ता ने अपने पति से की। पति महिला को लेकर इंदार थाने पहुंचा। जहां पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपीयों के खिलाफ गैंगरेप की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार एक 30 वर्षीय महिला निवासी इंदार अपने घर से खतौरा सब्जी लेने के लिए जा रही थी। तभी रास्ते में आरोपी पडौसी श्रीराम ओझा मिल गया। आरोपी ने महिला से पूछा कि कहा जा रहे हो तो महिला ने कहा कि वह सब्जी लेने खतौरा जा रही है। जिसपर आरोपी ने भी वही जाने की बात कहकर लिफ्ट देने की बात कही। 

महिला आरोपी की बातों में आ गई। और महिला आरोपी की बाईक पर बैठकर चल दी। आरोपी महिला को लेकर इंदार के रपटा के पास पहुंचा। जहां एक अन्य आरोपी पहले से बैठा हुआ था। आरोपीयों ने मिलकर महिला को दबौच लिया और रपटे के नीचे ले जाकर महिला के साथ बारी-बारी से रेप की बारदात को अंजाम दिया। उसके बाद आरोपी महिला को धमकी देते हुए मौके से भाग गए। 

इस मामले की सूचना महिला ने इंदार थाने में की। इस मामले की सूचना इंदार थाना पुलिस ने महिला डेस्क प्रभारी कोमल परिहार को दी। इस मामले में कोमल परिहार ने महिला की शिकायत पर आरोपीयों के खिलाफ धारा 376डी ता0हि0 3 (2) (व्ही) एससी,एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!