बाजरा के खेत में महिला से जौरा-जौरी, पति आया तो पीट दिया

बैराड। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम गूगरपट्टी में एक महिला के साथ बाजरा के खेत में दो आरोपीयों ने अशलील वारदात करते हुए छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। जब महिला चिल्लाई तो महिला का पति आ गया। पति ने जब इस मामले का विरोध किया तो आरोपीयों ने महिला के पति को ही पीट दिया। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार बीते रोज ग्राम गूगरपट्टी में एक महिला अपने बाजरा के खेत में काम कर रही थी। महिला का पति पास ही स्थिति दूसरे खेत में काम कर रहा था। तभी गांव के ही आरोपी अंकेश यादव और प्रकाश यादव महिला के पास आ गए। आरोपी महिला के पास आकर अशलील मजाक करने लगे। 

जिस पर महिला ने मना किया तो आरोपीयों ने महिला को रूपए और मोबाईल ऑफर किया। जब महिला ने इस बात का विरोध किया तो आरोपीयों ने महिला के साथ जबरदस्ती करने लगे। महिला चिल्लाई तो पास के ही खेत में काम कर रहा महिला का पति आ गया। जब पति ने इस बात का विरोध किया तो आरोपीयों ने महिला के पति को पीट दिया। इस मामले की शिकायत पीडि़ता ने बैराड़ थाने में की। जहां पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपीयों के खिलाफ धारा 354, 323, 294, 506, 34 ताहि के तहत मामला दर्ज कर लिया है।