'पोहरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम मेहरा की एक 22 वर्षीय बेटी को महिला के ससुरालजनों ने दहेज में दो लाख रूपए और बाईक नहीं मिलने पर घर से निकाल दिया है। उक्त महिला ने इस मामले की शिकायत एसपी राजेश हिंगणकर से की। जहां मामले की जांच पर पुलिस ने ससुरालजनों पर दहेज एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम मेहरा थाना पोहरी की एक बेटी प्रियंका की शादी देवरीकला थाना कस्बाथाना राजस्थान कमलपुरी गोस्वामी के साथ धूमधाम से हुई। शादी के बाद सब ठीक रहा उसके कुछ दिनों बाद आरोपी महिला को प्रताणित करने लगे। और महिला से दहेज में बाईक और दो लाख रूपए की मांग करने लगे। इस मामले की शिकायत पीडि़ता ने पुलिस अधीक्षक से की।
इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति कमल गोस्वामी,ससुर शंभु गोस्वामी,सास संतो गोस्वामी के खिलाफ धारा 498,ताहि 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना मे ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।