सपाक्स और सिंधिया भक्तों में संघर्ष, भाग कर बचे सिंधिया, पुलिस ने किया लाठी चार्ज: video | kolaras

0
शिवपुरी। प्रदेश की सबसे बडी खबर शिवपुरी के कोलारस विधानसभा से आ रहीे है। एससी-एसटी एक्ट के विरोध में सपाक्स समाज ने कोलारस विधानसभा क्षेत्र में सांसद सिंधिया को काले झण्डे दिखाए जिससे सिंधिया भक्त भड़क गए और समाज समाज के लोगों पर हमला कर दिया। 

बताया गया हैं कि अपने आप पर हमला होते देखे सपाक्स समाज के कार्यकर्ता भी सिंधिया भक्तों से जूझ गए और स्थानीय ग्रामीणों ने भी समाक्स समाज का साथ दिया और वे भी सिंधिया भक्तों से भिड़ गए। जानकारी आ रही है कि साथ में चल रही पुलिस फोर्स ने सपाक्स समाज के कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज किया। पुलिस ने बडी ही मुश्किल से सपाक्स समाज के कार्यकर्ताओ को खदेड़ा। 

बताया गया है कि सपाक्स समाज लोकतांत्रिक तरीके से अपना आंदोलन कर रहे थे लेकिन सिंधिया भक्तों के कारण सांसद सिंधिया मुश्किल में फंस गए थे। सांसद सिंधिया के गाड़ी के चारों ओर सिंधिया भक्त लटक गए तब जाकर सांसद सिंधिया घटना स्थल से सुरक्षित निकाल सके या यू कह लो कि सांसद सिंधिया बडी ही मुश्किल से वहां से भागे।

सासंद सिंधिया खतौरा से महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम से भाग लेकर लोट रहे थे। ईसागढ खतौरा रोड पर गिदौंरा ग्राम के पास का उक्त घटनाक्रम बताया जा रहा हैं। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!