करैरा। खबर जिले के करैरा थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां एक युवक ने 17 साल की नाबालिग लड़की को प्यार के जाल में फंसाया और बारिश के मौसम का आनंद लेने के बहाने बुलाकर बलात्कार करने की कोशिश करने लगा। परिजनों ने उसे रंगें हाथों दबोच लिया। परिजन युवती को लेकर करैरा थाने पहुंचे। जहां रात भर चले हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद किशोरी ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम छिरारी में देवेन्द्र पुत्र उत्तम सिंह रावत 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को फुसलाकर मौसम का आनंद दिलाने के बहाने डाडी बाला खेत में ले आया और उसके साथ संबंध बनाने लगा। तभी किशोरी के पिता मौके पर पहुंचे और अपनी बेटी को उत्तम सिंह की बांहों में देख लिया।
जिसपर परिजन किशोरी को लेकर घर पहुंचे। घर से गांव के कुछ लोगों को लेकर वह करैरा थाने पहुंचे। जहां जाकर थाने में लगभग पूरी रात ड्रामा चलता रहा। इस ड्रामें के बाद सुबह लगभग साढ़े पांच बजे किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354, 323, 341, 294,506 ताहि 7/8 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।