शिवपुरी। जिले के कोलारस थाना पुलिस ने आज हाईवे पर एक युवक को ट्रक बालों से अवैध रूप से बसूली करने के आरोप में दबौचा है। उक्त आरोपी ट्रक बालों को रोककर उनसे अवैध रूप से रूपए बसूलता था। उक्त कार जो पकड़ी गई है उस पर SSS लिखा हुआ है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक हाईवे पर ट्रक चालकों से अवैध बसूली कर रहा है। जिसपर थाना प्रभारी कोलारस ने मौके पर जाकर देखा तो आरोपी भीमा उर्फ सुरेन्द्र पुत्र देवलाल यादव निवासी थाने के पास ठाटीपुर ग्वालियर स्कार्पियों कार क्रमांक एमपी 04 सीटी 8319 कार रोड़ पर लगाकर ट्रक चालकों से अवैध बसूली कर रहा था।
इस पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आरोपी के कब्जे से स्कार्पियों कार सहित आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने इस आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 384, 387 ताहि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।