कोलारस। जिले के कोलारस में आई बाढ़ के बाद पानी में फंसे 17 ग्रामीणों को पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। बताया गया है कि उक्त ग्रामीण अचानक तालाब के फूट जाने पर गुंजारी नदी में बढ़ें पानी में फंस गए थे। इसके चलते कोलारस थाना प्रभारी सतीश चौहान की टीम और होमगार्ड की टीम ने रेस्क्यू कर एक के बाद एक 17 लोगों को बाहर निकाला है। निकाले गए लोगों में महिला,पुरूष सहित बच्चे भी शामिल है। जिन्हें निकालकर सुरक्षित जगह पर भेज दिया है।
कोलारस बाढ़,रेस्कयू कर 17 लोगो को निकाला pic.twitter.com/LldRzVQNZB— Shivpuri Samachar (@ShivpuriS) September 8, 2018

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।