संजय चिडार। जिले के कोलारस में आई बाढ़ ने कोलारस का जनजीवन अस्त ब्यस्त कर दिया है। इस बाढ से कोलारस के हालात बिगडते जा रहे है। कोलारस में लगातार बढ़ रहे पानी से लोगों के खाने की व्यवस्था बिगढ़ गई है। जिसके चलते गुरूद्वारा सेबा समिति के लोग सेबा में जुट गए है।
सेवा दार बाढ़ पीडित घरों में पहुंचकर लोगों को लंगर करा रहे है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योकि घरों में घुसे पानी से लोगों के घर में खाने पीने का सामान अस्त ब्यस्त हो गया है। इस खाने में हलुआ,दाल,पूडिया,रोटी,दाल सब्जी लोगों को परोसी जा रही है।
इस लंगर सेवा में सेबाभावी लोगों में गुरमेज प्रधान कोलारस,सुरेन्द्र सिंह प्रधान,सरदार करम सिंह,राजपाल सिंह,कालासिंह,हरभजन सिंह,जगरूप सिंह, गुरूद्धारा कार सेवा समिति के सदस्य सामिल है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।