विधानसभा चुनाव: यशोधरा से दो-दो हाथ करने कांग्रेस उतारेगी फ्रेश चेहरा

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। प्रदेश में विधानसभा चुनाव दस्तक दे रहे हैं। अब चुनावो की तिथि की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी हैं। भाजपा को अपनी सत्ता बचानी हैं और कांग्रेस को सत्ता हथियानी हैं। इस स्थिती में कांग्रेस प्रत्येक सीट पर अपनी कार्ययोजना बना रही हैं। बताया जा रहा हैं कि दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में कांग्रेस ने 230 विधानसभा सीटो में से 45 विधानसभा क्षेत्रो के प्रत्याशी तय कर लिए हैं। कांग्रेस ने अपने 58 विधायको में से 45 को टिकिट देना तय किया हैं। 

शिवपुरी जिले में हो सकता हैं कि पिछोर विधायक केपी सिेंह और कोलारस विधायक महेन्द्र सिंह यादव का टिकिट तय हों। इस पूरी खबर में सबसे खास बात यह हैं कि इस बैठक में यह भी तय किया गया कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस लगातार 7 बार से हार रही हैं। 

उन विधानसभा सीटो पर नए चेहरो के नाम घोषित होंगें इस हिसाब से शिवपुरी विधानसभा सीट से यशोधरा राजे सिंधिया के सामने कांग्रेस नया चेहरा मैदान में उतारेंगी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!