पेपर देने गया छात्र हो गया था गायब, पुलिस ने खोजा

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। आज दिनांक 26.09.2018 को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर के निर्देशन में पुलिस थाना गोवर्धन द्वारा एक नाबालिग लड़के को खोज कर परिवारजनों के सुपुर्द कर परिवार जनों के दिलों में खुशी की लहर भर दी व परिवारजनों ने भी पुलिस का धन्यवाद व्यक्त किया। दिनांक 16.09.18 को फरियादी कल्याणसिंह पिता सुखराम यादव निवासी ग्राम श्रीपुरा ने पुलिस थाना गोवर्धन आकर जुवानी रिपोर्ट की थी कि मेरा लड़का देशांत यादव उर्फ छोटू उम्र 15 साल का है दिनांक 14.09.18 के करीब 09 बजे सुबह देशांत बैराड़ परीक्षा देने का कहकर बैराड़ गया और वापस नहीं आया आस-पास रिश्तेदारी में काफी तलाशा नहीं मिलने पर रिपोर्ट करने आया हूं, फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना गोवर्धन में अपराध क्रमांक 57/18 धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। 

विवेचना के दौरान थाना प्रभारी गोवर्धन गब्बर सिंह गुर्जर एवं कण्ट्रोल रूम प्रभारी उनि. (रे.) जितेन्द्र शाक्य द्वारा को सी.सी.टी.व्ही. कैमरों की वीडियो फुटेज खंगाली गई काफी मसक्कत के बाद सी.सी.टी.व्ही. वीडियो फुटेज में उक्त लड़का ग्वालियर तरफ जाने वाली ए.सी. बस में बैठते देखा जिससे पता चला के लड़का ग्वालियर तरफ गया है, एवं सायबर सैल प्रभारी सउनि प्रवीण त्रिवेदी, आर.विकास,आर देवेन्द्र द्वारा उक्त बच्चे के मोबाईल नंबर को लगातार ट्रेस किया गया। 

बाद आज दिनांक 26.09.18 को सायबर सैल से मोबाईल लोकेशन एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम सउनि जण्डेल सिंह, आर. प्रदीप गुर्जर, आर.बहीद खाॅन, आर.राजकुमार, मय परिवारजनों के शिवहरे होटल मोहना पहुंची जहां एक लड़का हूवहू देशांत जैसे हुलिए का दिखा, जिसे परिवारजनों को दिखाया तो पता चला कि वह देशांत ही है। जिसे पुलिस टीम द्वारा दसत्याब कर परिवारजनों के सुपुर्द किया गया। इस सम्पूर्ण कार्य में मुख्य भूमिका थाना प्रभारी गोवर्धन गब्बर सिंह गुर्जर,कण्ट्रोल रूम प्रभारी उनि.(रे.) जितेन्द्र शाक्य, सायबर सैल प्रभारी सउनि प्रवीण त्रिवेदी की रही।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!