स्कूल जा रही महिला को BIKE ने मारी टक्कर, मौत

0
शिवपुरी। खबर जिले के कोलारस अनुविभाग के लुकबासा चौॅकी क्षेत्र से आ रही है। जहां बीते रोज देहरदा सडक़ गांव में स्कूल में स्वसहायता समूह की और से खाना बनाने जा रही एक महिला को बाईक सबार युवक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार गुलाब ओझा पत्नि रमेश ओझा उम्र 50 वर्ष निवासी देहरदा सडक़ अपने घर से स्कूल पर स्वसहायता समूह का खाना बनाने जा रही थी। तभी सामने से आ रही बाईक क्रमांक एमपी 33 एमएल 3083 के चालक ने तेजी और लापरवाही पूर्ण तरीके से बाईक चलाते हुए महिला को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को उपचार के लिए कोलारस उपस्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। 


बताया गया है उक्त बाईक ग्राम पंचायत सचिव राजीव यादव के नाम पर रजिस्ट्रर है। इस घटना में बाईक सबार गोपाल लोधी भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!