प्रेमी ने किेया विवाहिता का अपहरण और 2 माह तक बलात्कार

0
शिवपुरी। खबर जिले के करैरा थाना क्षेत्र से आ रही है जहां एक विवाहिता ने अपने ही प्रेमी पर अपहरण और बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। पीडि़ता का आरोप है कि आरोपी प्रेमी ने उसका  अपहरण कर बैराड़ ले गया वहां लगातार 2 माह तक बलात्कार करता रहा।  इस मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरेपी प्रेमी के खिलाफ अपहरण की धारा 363,366,376 और 506बी के तहत मामला दर्ज कर आरोपी प्रेमी को गिर$फ्तार कर लिया हैं

जानकारी के अनुसार करैरा थाना क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय युवती का बैराड़ निवासी छोटृ शर्मा के साथ प्रेम प्रंसग चल रहा था। इस बात से युवती का पति अंजान था,बीते 2 माह पूर्व विवाहिता अपने पति से शिवपुरी आने की कहकर निकली थी,लेकिन घर वापस नही गई इस मामले की शिकायत विवाहिता के पति ने करैरा थाने में दर्ज कराई, जहां पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। 

2 माह बाद विवाहिता अपने प्रेमी के चगुंल से छुटकर करैरा थाने पहुंच गई और पुलिस के पास पहुंच गई ओर कहा कि आरोपी छोटृ शर्मा निवासी बैराड़ ने उसका अपहरण कर बैराड़ ले गया,जहां आरोपी ने लगातार 2 माह तक मेरा बलात्कार किया। जैसे-तैसे में आरोपी के यहां से भागकर यहां पहुंची हूॅ। करैरा पुलिस ने पीडि़त महिला के कथनो के आधार पर विवाहिता का मेडिकल कर दर्ज कर अरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!