शिवपुरी ब्यूरो। शिवपुरी मध्यदेशीय अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित अग्रसेन जयंती समारोह आगामी 5 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है इसी क्रम में 5 अक्टूबर को रात्रि 9:00 बजे मिस मिसेज और मिस्टर अग्रवाल फैशन शो आयोजित किया गया है। सभी अग्रबंधु अधिक से अधिक संख्या में भाग ले और कार्येक्रम सफल बनाये।
इस प्रतयोगिता में भाग लेने बाले मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के पद अधिकारियो से या अग्रसेन ग्रुप के पद अधिकारियो या मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला पर संपर्क कर सकते है। इसकी प्रैक्टिस 3 अक्टूबर से दुपहर 4 बजे से अग्रवाल धर्मशाला में होगी।
इस प्रोग्राम को अग्रसेन ग्रुप के मनीष बंसल पलाश जैन दामिनी जैन सभयता बंसल आर्यन बंसल आशीष बंसल चिराग जैन द्वारा आयोजित किया जा रहा है इसमें भोपाल से आए हुए इवेंट कलाकार भी भाग लेंगे।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।