पुत्र ने पिता को याद नही किया, राजा के पास भी महाराजा के लिए नही है 2 शब्द

0
भोपाल। यह कुछ अजीब सा है, लेकिन माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पुत्र ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने उन्हे twitter पर (रिपोर्टिंग टाइम शाम 5:30 बजे) याद तक नहीं किया। दोनों के ट्वीटर अकाउंट पर माधवराव सिंधिया के लिए 2 शब्द तक नहीं हैं। इंटरनेट पर ऐसा कोई कार्यक्रम नजर नहीं आया जिसमें दोनों ने भाग लिया हो। 

ट्वीटर पर चला #RememberingMadhavRaoJi
माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि के अवसर पर ट्वीटर पर हैशटेग रिमेंबरिंग माधवरावजी चलाया गया। इसके तहत लोगों ने माधवराव सिंधिया की यादों को ताजा किया। फेसबुक पर कई भाजपा नेताओं ने भी माधवराव सिंधिया को याद किया। माधवराव सिंधिया की लाड़ली बहन एवं मप्र की भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने भी अपनी मार्मिक अभिव्यक्ति सार्वजनिक की। 

ज्योतिरादित्य और दिग्विजय के ट्वीटर पर 2 शब्द तक नहीं
ज्योतिरादित्य सिंधिया के मामले में यह चौंकाने वाला है। वो ट्वीटर पर सक्रिय रहते हैं। 27 सितम्बर को उन्होंने भगत सिंह का पुण्य स्मरण किया था परंतु आज अपने ही पिता का स्मरण नहीं किया। दिग्विजय सिंह से उम्मीद थी कि इस बार वो पुरानी रार भुलाकर माधवराव सिंधिया को याद करेंगे। उनके लिए 2 शब्द तो कहेंगे परंतु ऐसा भी नहीं हुआ। दिग्गजों में केवल कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने ट्वीटर पर पुण्य स्मरण किया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!