VIDEO : शहर भ्रमण पर निकले 15 फिट के मिस्टर मगरमच्छ को पब्लिक ने पकड़ा, बांध कर डाल लिया

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर में कही भी मगर दिखना कोई बढ़ी बात नहीं है। शिवपुरी मेें बारिश के प्रारंभ होतेे ही मगरमच्छ चांदपाटा से शहर में भ्रमण के लिए अक्सर आ जाते है। इनको देखकर पहले तो आदमी बहुत ज्यादा डर जाते थे। परंतु अब तो अक्सर दिखने से पकडऩे वाली रेस्क्यु टीम की तरह अब बिना इंतजार के ही पब्लिक ही अपनी जान पर खेलकर इन्हें दबौच लेती है। जब तक रेस्क्यू टीम पहुंचती है। पब्लिक इन्हें पकडक़र सौंप देती है। हांलाकि यह काम किसी खतरे से कम नहीं है। 

जानकारी के अनुसार बीती रात्रि शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र के चिंताहरण मंदिर के पीछे कुछ लोग टहल रहे थे। तभी उन्हें एक विशालकाय मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ को देखकर वह डर गए और चिल्लाए तो पब्लिक इकट्टी हो गई। पब्लिक ने तत्काल इस मगरमच्छ की सूचना रेस्क्यू टीम को दी। लेकिन टीम लगभग 1 घण्टे तक नहीं पहुंचपाई। 

तभी 15 फिट का मगर भागने का प्रयास करने लगा। तो स्थानीय लोगों ने अपनी जान पर खेलकर मगरमच्छ को दबौच लिया। इस  मगरमच्छ को दबौचकर लगभग 2 घण्टे तक पब्लिक रेस्क्यू टीम का इंतजार करती रही। उसके बाद रेस्क्यू टीम आई तब कही जाकर मगरमच्छ को लेकर रात्रि में ही चांदपाटा में छोड़ा गया। बताया गया है इतना बड़ा मगरमच्छ आज तक शहर में नहीं आया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!