भोपाल। शिवपुरी जिले के सुल्तानगढ़ जल-प्रपात के पास हुए हादसे के संबंध में जल-संसाधन विभाग ने स्पष्ट किया है कि पहाड़ी नालों से आए पानी की वजह से जल-प्रपात के पास जल स्तर बढ़ा था। निरंतर वर्षा के कारण ही यह स्थिति निर्मित हुई। प्रमुख अभियंता, जल-संसाधन श्री राजीव सुकलीकर ने बताया कि जल-संसाधन विभाग के किसी भी बांध अथवा जलाशय से पानी नहीं छोड़ा गया है। किसी भी स्तर, पर किसी भी अधिकारी द्वारा इस तरह के निर्देश भी नहीं दिए गए हैं।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।