शिवपुरी। लोकायुक्त इंस्पेक्टर पीके चतुर्वेदी ने बताया है कि उन्होंने आज करैरा में एक छापामार कार्रवाई करते हुए शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करैरा के प्रभारी प्राचार्य आरएस गुप्ता को 4000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर चतुर्वेदी ने बताया कि फरियादी श्रीलाल जाटव रिटायर्ड हेडमास्टर ग्राम सिरसोना ने शिकायत की थी कि प्रभारी प्राचार्य गुप्ता एरियर भुगतान के लिए 4000 मांग रहे थे।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।