शिवपुरी के राघवेंद्र ने PSC प्रोफेसर परीक्षा में राजनीति विज्ञान में पाया प्रथम स्थान

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शिवपुरी के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा में गौरव का एक पृष्ठ उस समय जुड़ गया जब 20 अगस्त को पीएससी द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा में राजनीति विज्ञान विषय का परीक्षा परिणाम एवं चयन सूची घोषित की गई। राजनीति विज्ञान विषय की सहायक प्राध्यापक परीक्षा में शिवपुरी निवासी राघवेन्द्र गर्ग ने प्रथम स्थान पर चयनित होकर शिवपुरी जिले के इतिहास में गौरव का एक नया आयाम स्थापित कर दिया। 

गौरतलब है कि राघवेन्द्र गर्ग शासकीय पीजी कॉलेज शिवपुरी में वर्तमान में राजनीति विज्ञान विषय मे गेस्ट फैकल्टी के रूप में कार्यरत हैं। इसके पूर्व राघवेन्द्र गर्ग ने वर्ष 2017 में पीएससी द्वारा आयोजित सेट परीक्षा भी श्रेष्ठ अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी। हाल ही में उनका चयन उत्तराखण्ड लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक ( लिखित परीक्षा) में भी हुआ है। 

राघवेन्द्र गर्ग सत्यम इंडस्ट्री के मालिक पुरुषोत्तम दास गर्ग (भटनावर वालों) के ज्येष्ठ सुपुत्र है व इनके छोटे भाई विजय गर्ग मुम्बई में सी.ए. हैं तथा उनसे छोटे अनुज दिवाकर गर्ग बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। राघवेन्द्र गर्ग के सर्वोच्च स्थान हासिल कर सहायक प्राध्यापक (राजनीति विज्ञान) पद पर चयनित होने पर समस्त महाविद्यालय परिवार, शहर के प्रबुद्ध नागरिकों एवं उनके शुभचिंतकों ने बधाई दी। 

बधाई देने वालों में पोहरी विधायक प्रहलाद भारती, प्रो अरविंद शर्मा, प्रोफेसर दिग्विजय सिंह सिकरवार,  प्रो.आशीष मिश्रा, अर्जुन सिंह सिकरवार आदि शामिल हैं।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!