अब गोटू ने वीरेन्द्र रघुवंशी का होर्डिग दबा दिया | kolaras

Updesh Awasthee
0
इमरान अली/कोलारस। सिंधिया से बगावत करके भाजपा में आए कांग्रेस मूल के नेता वीरेन्द्र रघुवंशी की पार्टी में स्वीकार्यता नहीं बन पा रही है। वीरेन्द्र रघुवंशी कोलारस से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं लेकिन भाजपा के दर्जनों दिग्गज नेता वीरेन्द्र रघुवंशी को कोलारस से बेदखल करने की कोशिश कर रहे हैं। हालात यह हैं कि अंतर्कलह अब सड़कों पर भी नजर आ रही है। पूर्व विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी के होर्डिग के ऊपर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जीतेन्द्र जैन गोटू ने अपने बैनर लगा दिये है।

जिसके चलते यह पूरा मामला लोगों में चर्चा का विषय है। बताया जाता है दोनों ही टिकिट के लिए कोलारस से अपना दम भर रहे हैं। इसके साथ ही भाजपा में करीब एक दर्जन नेता टिकिट की दौड़ में बताये जा रहे है।

बिना अनुमति के टांगे जा रहे हैं बैनर
बैनरों और होर्डिंगों की अगर बात करें तो यह होर्डिंग बैनरो के लिए नगर परिषद कार्यालय से अभी तक कोई परमीशन नही ली गई है। बिना परमीशन के नियम विरूध तरीके से बैनरो को लगाया जा रहा है। नियमों और नैतिकता का पाठ पड़ाने वाली पार्टी के लोग की नियमों का उलंघन करने में लगे है।  

इनका कहना
आपने उक्त मामला मेरे संज्ञान में लाया है। अभी में गया नहीं हूं। अगर उन्होंने ऐसा किया है तो वह गलत है। यह सभ्यता में थोडी आता है। इससे उनकी ही इमेज खराब होगी। मेरा क्या है। 
वीरेन्द्र रघुवंशी, पूर्व विधायक शिवपुरी।

उनका और हमारा उद्देश्य एक ही है। वह तो हमारी पार्टी के ही नेता है। अगर हमारे किसी कर्मचारी ने ऐसा किया है तो मे उन्हें हटवा देता हूं। उनका और हमारा क्या अलग है। वह तो हमारी ही पार्टी के है। 
गोटू जैन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवपुरी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!