भोपाल। यशोधरा राजे सिंधिया के वायरल हुए एक बयान में बसपा के प्रति उनकी चिंता नजर आ रही थी। कलेक्टर को साथ लेकर वो दलित महिलाओं के बीच पहुंची और समझाया कि योजनाओं का लाभ जब हम दिला रहे थे तो वोट हाथी पर नहीं चलेगा लेकिन अब राजे के लिए एक राहत भरी खबर आ रही है। बसपा के आंतरिक सर्वे में शिवपुरी जिले की करैरा, पोहरी, पिछोर और कोलारस विधानसभा सीटों पर बसपा मजबूत मिली है लेकिन शिवपुरी में कमजोर है। यदि गठबंधन होता है तो शिवपुरी सीट बसपा के खाते में नहीं जाएगी और यदि गठबंधन नहीं भी होता तो शिवपुरी में प्रत्याशी को पार्टी उसके हाल पर छोड़ देगी, वो मप्र की 75 सीटों पर ही दम लगाएगी जो उसने अपने लिए चुन लीं हैं। याद दिला दें कि बसपा मप्र में कर्नाटक रिटर्न प्लान कर रही है। यशोधरा राजे को राहत, शिवपुरी सीट पर BSP की रुचि नहीं | Shivpuri
8/27/2018
0
भोपाल। यशोधरा राजे सिंधिया के वायरल हुए एक बयान में बसपा के प्रति उनकी चिंता नजर आ रही थी। कलेक्टर को साथ लेकर वो दलित महिलाओं के बीच पहुंची और समझाया कि योजनाओं का लाभ जब हम दिला रहे थे तो वोट हाथी पर नहीं चलेगा लेकिन अब राजे के लिए एक राहत भरी खबर आ रही है। बसपा के आंतरिक सर्वे में शिवपुरी जिले की करैरा, पोहरी, पिछोर और कोलारस विधानसभा सीटों पर बसपा मजबूत मिली है लेकिन शिवपुरी में कमजोर है। यदि गठबंधन होता है तो शिवपुरी सीट बसपा के खाते में नहीं जाएगी और यदि गठबंधन नहीं भी होता तो शिवपुरी में प्रत्याशी को पार्टी उसके हाल पर छोड़ देगी, वो मप्र की 75 सीटों पर ही दम लगाएगी जो उसने अपने लिए चुन लीं हैं। याद दिला दें कि बसपा मप्र में कर्नाटक रिटर्न प्लान कर रही है।
Tags

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।