रोड़ पर ट्रक खड़ाकर पिकअप से राखी बंधवाने जा रहा था बलवीर, एक्सीडेंट, मौत | kolaras

Updesh Awasthee
0
कोलारस। खबर जिले के कोलारस थाना क्षेत्र से पूरणखेड़ी से आ रही है। जहां एक ट्रक के चालाक का पिकअप बाहन से अपने घर जाते समय एक्सीडेट हो गया है। इस हादसे में ट्रक के चालक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां ड्रायवर की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।बताया गया है कि बलबीर लोधी निवासी पूरणखेड़ी शिवपुरी में किसी के ट्रक का ड्रायवर है। बीते रोज वह अपने ट्रक को लेकर पूरणखेड़ी पहुंचा। जहां ट्रक को हाईवे पर टोल के पास एक होटल पर खड़ा कर अपने गांव की ही एक पिकअप से गांव जाने लगा। तभी पिकअप का एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में ट्रक ड्रायवर बलबीर लोधी निवासी पूरणखेड़ी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बलवीर को 108 से जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां आज सुबह बलवीर की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!