शिवपुरी BRC अंगद सिंह तोमर को किया कलेक्टर ने सस्पैंड, प्याज भरी थी स्कूल में

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। कलेक्टर  शिल्पा गुप्ता ने आज शिवपुरी जनपद पंचायत के भ्रमण के दौरान विभिन्न स्कूलों का दौरा कर शिक्षकों को बच्चों का शिक्षा का स्तर एवं मध्यान्ह भोजन में सुधार लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेश जैन, जिला शिक्षा अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर आर.ए.प्रजापति सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे। 

कलेक्टर  शिल्पा गुप्ता ने शा.प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला सतनवाड़ा, शा.प्राथमिक विद्यालय सतनवाड़ाखुर्द, शा.प्राथमिक विद्यालय ठेह के अवलोकन के दौरान पाया गया कि शासकीय प्राथमिक विद्यालय भवन सतनवाड़ा खुर्द के अतिरिक्त कक्षों में प्याज भरी होने के कारण नाराजगी व्यक्त करते हुए बीआरसी शिवपुरी अंगद सिंह तोमर  को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। 

निरीक्षण के दौरान दो शिक्षक एवं एक सहायक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के विरूद्ध भी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। श्रीमती गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को दिए जाने वाले मध्यान्ह भोजन एवं बच्चों की शिक्षा के स्तर की गुणवत्ता पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बच्चों को शासन के निर्देशों के तहत मेन्यू अनुरूप भोजन प्रदाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने शाला भवनों के जर्जर स्थिति पर भी नाराजगी व्यक्त की।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!