शिवपुरी। वैसे तो इस समय जिले भर में चोरों के होसले बुलंद है। प्रतिदिन जिले में कोई न कोई चोरी की वारदात हो ही जाती है। अभी हाल ही में खनियांधाना में हुई चोरी को पुलिस ट्रेस नहीं कर पाई है। इसके साथ ही कई चोरीयां प्रतिदिन हो रही है। परंतु पुलिस मामले तो दर्ज कर रही है। परंतु इन चोरों की पकड़ नहीं पा रही है। जिससे चोरों के हौंसले दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे है। आज जो चोरी हुई है वह चौकाने वाली है।
जहां चोरों ने एक धर्मकांटें को ही निशाना बनाते हुए उसमें लगी लोहें की चादर को ही पार कर दिया। इस मामले की शिकायत पीडि़त युवक ने रन्नौद पुलिस को की। जहां पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।जानकारी के अनुसार रन्नौद-पिछोर रोड़ पर ग्राम सजाई और खरैह के बीच में रघुवंशी धर्मकांटा स्थिति है। इस धर्मकांटे का संचालन आशीष रघुवंशी करता है।
बीते दो दिन से यह धर्मकांटा बंद था। जिसे चोरों ने निशाना बनाते हुए धर्मकांटें में लगी लोहे की प्लेट पार कर दी। इस मामले की शिकायत धर्मकांटे के संचालक ने रन्नौद थाने में की। जहां पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।