युवक का मोबाईल छिनाकर भागें तीन बाईकर्स

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के पडौरा चौराहे पर बीती रात्रि तीन अज्ञात बाईकर्स ने एक युवक के मोबाईल को लेकर भागने की वारदात को अंजाम दिया है। इस मामले की शिकायत पीड़ित ने कोलारस थाने में की। जहां पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है। जानकरी के अनुसार रंजीत पुत्र गोपाल रजक उम्र 18 वर्ष निवासी बेहटा कोलारस में किसी प्राइवेट क्लीनिक पर काम करता है। 

वह दुकान बंद कर हर रोज की तरह अपने घर बेहटा जा रहा तभी जैसे ही पंडोरा चोराहे जैसे ही बेहटा गांव के लिए मुड़ा तभी एक बाइक पर 3 युवक सवार थे जिन्होंने रंजीत को रोक लिया। आरोपीयों ने युवक को रोककर कहा कि हमें बात करनी है। अपना मोबाईल दे दो। 

जिस पर युवक ने मोबाईल दे दिया। आरोपी मोबाईल को लेकर पहले तो बात करते रहे। उसके बाद तीनों युवक बाईक चालू कर मोबाईल लेकर भाग गए। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!