सर्वर डाउन कहकर लोगों के निकाल लेते थे क्योस्क संचालक, दबौचे गए

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले में क्योस्क संचालक पब्लिक को गुमराह कर लोगों के खातों से रूपए रूपए निकालने वाले दो क्योस्क संचालकों को पुलिस ने दबौच लिया है। उक्त आरोपी क्योस्क संचालकों का सामान भी पुलिस ने जप्त कर लिया है। यह पहला मामला नहीं है। ऐसे अभी कई मामले पुलिस थानों में पड़े हुए है। परंतु आज तक उक्त क्योस्क संचालकों पर कार्यवाही नहीं हो रही। जिसके चलते उक्त लोग पब्लिक को चूना लगा रहे है। 

जानकारी के अनुसार बीते रोज जिले के पिछोर थाना क्षेत्र में राजू लोधी ने अन्य किसानों के साथ उपस्थित थाना आकर कियोस्क संचालक धनीराम जाटव व उसके साथी रघुवर के द्वारा धोखाधड़ी कर खाता से अधिक रूपये निकालने की शिकायत की। थाना प्रभारी पिछोर दीनबन्धु सिंह तोमर द्वारा उक्त घटना के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। 

मामला संवेदनशील होने से पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर को तत्काल अपराध पंजीबद्ध करवाकर आरोपीगणों की गिरफ्तारी एवं कार्यवाही से स्वयं को अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया जिस पर अति.पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी पिछोर आरपी मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी ने आरोपीयों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया। आरोपीगणों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये गये जिसके परिणाम स्वरूप रात्रि करीबन 08.30 बजे आरोपी धनीराम पुत्र हरप्रसाद जाटव 21 साल, आरोपी रघुबर पुत्र बाबूलाल लोधी 20 साल नि.गण ग्राम सलैया थाना भौंती को बस स्टैण्ड पिछोर के समीप से गिरफ्तार किया गया। 

आरोपीगणों से पूछताछ की गयी तो आरोपीगणों ने जुर्म कबूल करते हुये बताया कि वो सीधे साधे एवं अनपढ़ किसानों को अपना निशाना बनाते थे उनके खाते से अधिक रूपये निकालकर ज्यादा रूपये अपने पास रख लेते थे। कभी कभी रूपये निकालते समय मशीन में सर्वर डाउन आदि समस्या बताकर जाने को कह देते थे। एवं मशीन में निकले रूपये स्वयं के पास रख लेते थे। पुलिस ने आरोपीयों की निशानदेही पर क्योस्क केन्द्र से इन्ट्री रजिस्टर, सीपीयू, यूपीएस, फोटोकॉपी मशीन, स्केनर मशीन, लेमिनेशन मशीन, मोडेम जप्त भी जप्त कर लिए है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!