यशोधरा राजे बोगस वो​टों के सहारे 2018 जीतने की तैयारी कर रहीं थीं ? | shivpuri news

Updesh Awasthee
0
भोपाल (shivpurisamachar.com)। त्याग की प्रतिमूर्ति राजमाता सिंधिया को अपना आदर्श मानने वाली मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को अब तक सबसे ईमानदार विधायक माना जाता है परंतु चुनाव आयोग से मिल रही एक जानकारी के बाद यशोधरा राजे सिंधिया की ईमानदारी पर प्रश्नचिन्ह लग गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी वीएल कांताराव ने बताया है कि शिवपुरी विधानसभा में कुल 21928 बोगस वोट मिले हैं। सरल सा सवाल यह है कि बोगस वोटों को किसकी मदद के लिए दर्ज किया गया था। 

ज्योतिरादित्य सिंधिया पर संदेह नहीं किया जा सकता क्योंकि बोगस वोटों की शिकायत ही ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की थी। 
कांग्रेस के किसी दूसरे नेता पर भी संदेह नहीं किया जा सकता, क्योंकि अभी तक पत्ता खुला ही नहीं कि इस बार शिवपुरी से कांग्रेस का प्रत्याशी कौन होगा। 
यशोधरा राजे सिंधिया संदेह की जद में आतीं हैं। 2013 का चुनाव उन्होंने मात्र 11000 के आसपास वोटों से जीता था। शिवपुरी में सत्ता विरोधी लहर का असर नहीं होता परंतु इस बार यशोधरा राजे विरोधी लहर भी शिवपुरी में है। अब तक पकड़े गए बोगस वोटों की संख्या 21928 है। तो क्या यह तैयारी यशोधरा राजे सिंधिया के लिए ​की जा रही थी ? 

संदेह का दूसरा कारण
भाजपा के कई मंत्रियों की विधानसभाओं में बोगस वोट पकड़े गए हैं। सवाल यह है कि क्या उच्चस्तर पर प्रशासनिक मिलीभगत से यह वोट जोड़े जा रहे थे। अब तक 24000 वोट पकड़े जा चुके हैं। (shivpurisamachar.com) कांग्रेस का दावा है कि इनकी संख्या 60 लाख है। 

इन मंत्रियों के क्षेत्र में मिले बोगस वोट
विधानसभा: नरेला, जिला: भोपाल, मंत्री: विश्वास सारंग भाजपा, बोगस वोट: 28606 
विधानसभा: मुरैना, जिला: मुरैना, मंत्री: रुस्तम सिंह भाजपा, बोगस वोट: 27281
विधानसभा: दक्षिण पश्चिम, जिला: भोपाल, मंत्री: उमाशंकर गुप्ता भाजपा, बोगस वोट: 25820
विधानसभा: भोजपुर, जिला: रायसेन, मंत्री: सुरेंद्र पटवा भाजपा, बोगस वोट: 22851
विधानसभा: शिवपुरी, जिला: शिवपुरी, मंत्री: यशोधरा राजे सिंधिया भाजपा, बोगस वोट: 21928

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!