अध्यक्ष ने पात्रों के नामो को हटाकर अपने कुनबे को बांट दिए पीएम आवास योजना के घरोंदे

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। आज कलेक्टर की जनसुनवाई में बैराड की नगर पंचायत की अध्यक्ष के खिलाफ एक शिकायती आवेदन शिकायतकर्ता ने दिया है। इस आवेदन के अनुसार अध्यक्ष ने पीएम आवास योजना के पात्र हितग्राहियो के नाम सीएमओ बैराड से साइगांठ कर अपने कुनवे को बाट दिए है। शिकायती आवेदन में कहा गया है कि पूरे बैराड नगर पंचायत में ऐसे लोगो को का नाम पीएम आवास योजना में शामिल कर लिया है। इससे पूर्व एसडीएम पोहरी ने बैराड नगर के पात्रो को प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रमाण पत्र दिए थे। 

लेकिन इन पात्र लोगो के नाम हटाकर अपात्र लोगो के नाम जोड दिए गए है। इसमें सबसे खास बात यह कि इस योजना में ऐसे लोगो ने लाभ लिया है जो नपा मे कर्मचारी है,जिनके पास बंदूको के लाईसेंस,टैक्टर,सैकडो बीघा जमीन है और पूर्व में भी इस योजना का लाभ ले चुके है। इनमे से कई नाम बैराड अध्यक्ष सुशीला दौलत सिंह रावत के कुनवे के है। कलेक्टर ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए शिवपुरी एडीएम को इस मामले के जांच के आदेश दिए है। 

यह है अध्यक्ष के कुनबा और शासकीय कर्मचारियो के नाम जिन्होन इस योजना का लाभ लिया है।
बीरू पुत्र लट्टू रावत वार्ड क्रंमाक 1 नगर अध्यक्ष का देवर
बृजमोहन पुत्र लट्टू रावत वार्ड क्रमांक 1 अध्यक्ष का रिश्तेदार
शांती रावत पत्नी पूरन रावत वार्ड क्रमांक 5 अध्यक्ष का रिश्तेदार
मित्ता राव पुत्र घासी रावत वार्ड क्रंमाक 2 अध्यक्ष का परिवारिक सदस्य
देवेन्द्र रावत पुत्र परसादी रावत वार्ड क्रंमाक 15 अध्यक्ष के भाई की ससुराल
विवेक रावत पुत्र पदम रावत वार्ड क्रंमाक 15 अध्यक्ष के भाई की ससुराल
गजेन्द्र राव पुत्र पसादी रावत वार्ड क्रंमाक 15 अध्यक्ष के भाई की ससुराल
चन्द्रभान पुत्र पहलवान रावत वार्ड क्रंमाक 11 अध्यक्ष के भाई का ससुराल
ऐवर शाक्य पुत्र बाईसराम शाक्य वार्ड क्रंमाक वार्ड 15 पार्षद पुत्र 
सभाराम पुत्र लालाराम शाक्य वार्ड वार्ड क्रंमांक 15 पार्षद का भाई
लखनलाल प्रजापति पुत्र लालाराम वार्ड 12 नगर परिषद राजस्व निरीक्षक एंव भवन निर्माण स्वीकृती कर्मचारी
दीपक पाल पुत्र ओमप्रकाश पाल वार्ड 8 नगर परिषद कर्मचारी
आशा बाथम पति पंचम बाथम नगर परिषद का कर्मचारी 
हल्के पाल पुत्र मुंशी रावत वार्ड क्रंमांक 10 अध्यक्ष का पारिवारिक सदस्य 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!