न्यूब्लॉक चौराहे पर महिला का हंगामा, महिला PSI को काटा: FIR दर्ज

0
शिवपुरी। खबर शहर के न्यू ब्लॉक क्षेत्र से आ रही है। जहां आज कोतवाली पुलिस ने एक महिला को स्थाई वारंट के मामले में पकडऩे गई परंतु वारंटी महिला, पुलिस के साथ आने से इंकार करने लगी। जिसपर महिला एसआई ने महिला को ले जाने का प्रयास किया तो आरोपी महिला ने महिला SI को काट लिया। पुलिस ने वारंटी महिला के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। न्यायालय से उसे जेल भेज दिया। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार महिला अनीता जैन पत्नि पंकज जैन उम्र 40 साल निवासी न्यू ब्लॉक शिवपुरी का माननीय न्यायाधीश प्रजापति के कोर्ट से स्थाई वारंट था। 

कोतवाली पुलिस से पीएसआई शालू शर्मा पुत्री सियाराम शर्मा मय दल के न्यू ब्लॉक स्थिति बालाजी कलर लेब के पास महिला के घर पहुंची। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की तो अनीता जैन चिल्लाने लगी और जाने से इंकार करने लगी। जिसे देखकर वहां भीड़ जमा हो गई। भीड़ को देखकर महिला और भी ज्यादा विफर गई एवं महिला आरक्षक शालू शर्मा के साथ मारपीट करने लगी। रोकने का प्रयास किया तो महिला पीएसआई शालू शर्मा का हाथ काट लिया। 

हंगामा बढ़ा तो कोतवाली टीआई मय दल के मौके पर पहुंच गए एवं अनीता जैन को गिरफ्तार कर लिया गया। अनीता जैन के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, धारा 353, 332 के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने महिला को जेल भेज दिया। 

वीडियो बनाने वालों को पुलिस ने हिरासत में लिया
महिला के हंगामे को देखकर पब्लिक जमा हो गई। जहां कुछ लोग इस वारदात की वीडियोग्राफी करने लगे। यह देख पुलिस भड़क गई और मौके पर ही वीडियो बनाने वालों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने उन्हे हिरासत में ले लिया। 

इनका कहना है-
एक महिला का स्थाई वारंट था। जिसे गिरफ्तार करने पुलिस गई हुई थी। जिस पर महिला ने हंगामा किया और महिला पुलिस कर्मी के साथ अभद्रता करते हुए हाथ काट लिया। इस मामले में महिला के खिलाफ शासकीय कार्य में बांधा का मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दिया है। रही बात वीडियो बनाने बालों को पुलिस ने समझाईस देकर छोड़ दिया।  
विनय शर्मा, टीआई कोतवाली। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!