शिवपुरी। पानी के लिए छटपटा रही शिवपुरी में बारिश होते ही पानी का दर्द शुरू हो गया है। अभी कुछ देर पूर्व हुई झमाझम बारिश में नगर पालिका के नाले सफाई के दावो की पोल खुल गई। नपा उपाध्यक्ष अन्नी शर्मा के वार्ड मेें झांसी तिराहे पर स्थित नाले पर स्थानीय व्यापारियों ने अतिक्रमण कर लिया है। जिससे नाले का पानी सीधा दुकानों में घुस गया है। बताया गया है कि इस नाले के निर्माण और सफाई में नपा ने अभी लाखों रूपया खर्च किया था। उक्त नाला अपनी परिधि को लांघकर झांसी तिराहे के पास स्थित एक रोड से अंदर बनी मार्केट की दुकानों में जा घुसा। वही विष्णु मंदिर के पीछे इंद्र कॉलोनी से भी कुछ तस्वीरे आई हैं जहां पानी का निकास न होने के कारण पानी स्थानीय रहवासियों के घर में घुस गया है।



प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।