शिवपुरी। खबर जिले करैरा अनुविभाग के अमोला थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां बीती रात्रि पूरा परिवार घर में सोता रहा और चोर घर में रखा सामान चोरी कर ले गए। इस मामले की भनक सुबह परिजनों को लगी तो वह तत्काल अमोला पुलिस के पास पहुंचे। जहां पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार ब्रजमोहन पुत्र द्वारिका प्रसाद शर्मा उम्र 42 साल निवासी अमोला नंबर 3 अपने घर के बाहर सो रहे थे। तभी अज्ञात चोर घर में घुस गए। आरोपीयों ने घर में घुसकर घर में रखा बक्सा चोरी कर ले गए।
इस बक्से में सोने चांदी के जेवर सहित 50 हजार रूपए का सामान पार कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।