किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

0
कोलारस। क्षेत्रीय सांसद श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के आदेश अनुसार कोलारस नपाअध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे के नेत्रत्व में कोलारस, बदरवास ब्लॉक के कांग्रेसजनो ने प्रशासन को चेतावनी भरा ज्ञापन सोंपकर किसानो की समस्याओ का जल्द निराकरण करने की मांग की है। ज्ञापन द्वारा बताया गया है की कोलारस विधानसभा के किसानों का उनके हक की बीमा मुआवजा तथा भावान्तर की राशि अभी प्रदाय नहीं हुई जिसके कारण किसानों में काफी असंतोष है तीन साल से सूखे से फसल प्रभावित हुई वही शासन की किसान विरोधी नीति के कारण फसल का उचित दाम न मिलने वही अभी तक भावान्तर तथा मुआवजा एव बीमा की राशि न मिलने से किसानो की खरीब की बोनी प्रभावित हो रही है। 

किसान राशि के अभाव में खाद-बीज, दवा आदि की व्यावस्था नही कर पा रहे है जिसके कारण किसान कर्ज के बोझ तले दबता जा रहा है कांग्रेस जनों ने ज्ञापन मे चेतावनी दी है कि किसानों को तत्काल मुआवजा दिलाया जाये। यदि किसानो के हित की मॉग पूरी नही हुई तो किसानों के हक के लिए क्रमबद्ध आदोलन करेगी जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। 

ज्ञापन देने वालों मे जिला कांग्रेस अध्यक्ष बैजनाथ सिह यादव, विधायक महेद्र यादव, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री हरवीर सिह रघुवंशी, नगर पंचायत अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे, सौहन गौड़, भरत सिह चैहान, जनपद उपाघ्यक्ष रामवीर यादव, पवन शिवहरे, रामभरोसी शर्मा, बल्ली ठेकेदार, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष घर्मन्द्र जैन, प्रवक्ता ओपी भार्गव, सहित अनेक कांग्रेस जन मौजूद थे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!