युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष का एक वर्ष पूर्ण, वृक्षारोपण कर मनाया

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान का 1 वर्ष का कार्यकाल 28 जुलाई को संपन्न हुआ पिछले साल 2017 में 29 जुलाई को मुकेश सिंह चौहान की जिला अध्यक्ष पद पर घोषणा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष यशस्वी अभिलाष पांडे जी के द्वारा की गई थी तब से लेकर अभी तक भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने प्रदेश से प्रत्येक काम को पूर्ण निष्ठा के साथ किया। 

जिसकी सराहना प्रदेश में बार-बार होती रही है चाहे वह का खेलेगा भारत खेलेगा मध्यप्रदेश या फिर मेरे दीनदयाल परीक्षा का विषय हो युवा विजय संकल्प रैली का विषय हो ऐसे अनेकों कार्य मुकेश सिंह चौहान जिला अध्यक्ष ने अपने 1 साल के कार्यकाल में प्रदेश में अनेकों बार  सराहना ली है इसके लिए मुकेश सिंह चौहान ने अपनी समस्त जिला टीम को और मंडल अध्यक्षों को धन्यवाद दिया जिन्होंने उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर के जिले को प्रदेश में और भारतीय जनता पार्टी का कार्य पूर्ण निष्ठा के साथ कर अपनी एक अलग पहचान बनाई। 

उसी के लिए आज 28 जुलाई 2018 को मुकेश सिंह चौहान ने अपनी समस्त नगर टीम और नगर निवासरत जिला टीम के साथ स्थानीय तात्या टोपे ग्राउंड में वृक्षारोपण कर अपना 1 वर्ष पूर्ण होने की खुशी मनाई और संदेश दिया युवा मोर्चा के द्वारा पूरे जिले के 15 मंडलों में वृक्षारोपण का वृहद स्तर पर किया जाएगा और यह चिंता भी की जाएगी जो उन्हें वृक्षों का पालन अच्छी तरीके से हो सके वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिला महामंत्री संजय कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष लाभ अग्रवाल डॉ सतीश भार्गव जिला मंत्री प्रतीक शर्मा नानू अजय रघुवंशी बादाम ओझा बंटी जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र जैन नगर अध्यक्ष गिर्राज शर्मा नगर महामंत्री हिमांशु अग्रवाल सोनू कुशवाह नगर उपाध्यक्ष दीपक राठौर सागर यादव राजा यादव नगर मंत्री राहुल खटीक अनुज शर्मा दीपक कुशवाह नगर कार्यकारिणी से आशीष जैन मीडिया प्रभारी और कई सारे कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!