शिवपुरी। खबर जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां अपने घर में सो रही एक महिला के घर में कोई अज्ञात युवक घुस आया। आरोपी युवक घर में घुसकर महिला के शरीर पर हाथ फैरने लगा। जब महिला की नींद खुली तो आरोपी मौके से भाग गया। जानकारी के अनुसार बैराड़ थाना क्षेत्र के कलामढ़ क्षैत्र में एक 26 वर्षीय महिला सो रही थी। तभी कोई अज्ञात आरोपी घर में घुसा और महिला के साथ डर्टी टच करते हुए उसके शरीर पर हाथ फैरने लगा।
जब महिला की नींद खुली तो आरोपी मौके से भाग गया। अंधेरा होने के कारण पीडि़ता उसे पहचान नहीं सकी। बाद में पीडि़ता ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ खाने में शिकायत दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने 354, 456 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।