शिवपुरी। जिले के करैरा पुलिस ने कल शाम कच्ची गली में एक मकान पर छापा मारकर वहां से 22 हजार रूपये कीमत की 7 पेटी अवैध देशी शराब जप्त की है जबकि शराब का भण्डारण करने वाला आरोपी पुलिस को देखकर भाग गया जिसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के अनुसार करैरा थाना प्रभारी प्रदीप वाल्टर को सूचना प्राप्त हुई कि कच्ची गली में किसी बाथम के मकान में अवैध रूप से शराब का भण्डारण किया गया है जहां से शराब की खेप क्षेत्र में पहुंचाई जाती है। इस सूचना पर शाम के समय पुलिस ने छापामार कार्रवाई की तो उक्त मकान में 7 पेटी में रखे 350 क्वार्टर बरामद हुए।
जबकि शराब का भण्डारण करने वाला आरोपी पंकज पुत्र देवू रजक पुलिस को देखकर मौके से भाग गया जिसका काफी दूर तक पुलिस ने पीछा किया, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ सका।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।