शिवपुरी। जिले के सिरसौद और पोहरी थाना क्षेत्र में युवक की मौत हो गई जिनमें से एक युवक खेत में पानी देते समय करंट की चपेट में आ गया जिससे युवक की मौके पर ही मौत के आगोश में समा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सिरसौद थाना क्षेत्र भैसाना में शेरसिंह उर्फ लल्लू पुत्र प्रभुलाल रावत अपने खेत पर गया हुआ था। तभी खेत में खुले पड़े तारों में युवक उलझ गया। जिससे युवक को को करंट लग गया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।